आर एस पूराआर एस पूरा/बिश्नाहआरएस पुराउधमपुरकटड़ाकटरा/जम्मूकटरा/रियासीकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़पुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछप्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यरामबनलखनपुर/कठुआसाम्बासाम्बाहीरानगर/कठुआ

कठुआ कैंपस में एआई पर विशेष व्याख्यान आयोजित “मानव-एआई संचार का भविष्य” विषय पर छात्रों को दी नई तकनीक की जानकारी

सबका जम्मू कश्मीर 

कठुआ, कठुआ कैंपस, जम्मू विश्वविद्यालय में “मानव-एआई संचार का भविष्य” विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. शुभनंदन सिंह जमवाल ने छात्रों और शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और उसके बढ़ते उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आज AI की मदद से टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, संगीत और कंप्यूटर कोड तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने ChatGPT, Gemini और GitHub Copilot जैसे आधुनिक AI टूल्स के बारे में भी जानकारी साझा की। इसके अलावा चैटबॉट, भाषा अनुवाद, स्पीच रिकग्निशन और डीपफेक पहचान जैसे AI के उपयोगों पर भी चर्चा की गई।

डॉ. जमवाल ने AI से जुड़े खतरों और नैतिक चुनौतियों जैसे गलत जानकारी फैलना, गोपनीयता का उल्लंघन, कॉपीराइट और पक्षपात जैसी समस्याओं के प्रति भी जागरूक किया।
कार्यक्रम में कठुआ कैंपस के रेक्टर प्रो. अरविंद जसरोतिया ने कहा कि AI शिक्षा, शोध और संचार के क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रहा है। उन्होंने छात्रों से नई तकनीकों का जिम्मेदारी और सही तरीके से उपयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. सौरभ शास्त्री ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सनी शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रणव रत्ता ने प्रस्तुत किया।

Related Articles

Back to top button