कठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआस्पोर्ट्सहीरानगर/कठुआ

कठुआ में इंटर-स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन, हजारों छात्रों ने लिया भाग

सबका जम्मू कश्मीर 
कठुआ, युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ ने वार्षिक कार्यक्रम के तहत जिले के 12 जोनों में इंटर-स्कूल खेल प्रतियोगिताएं करवाईं। इस आयोजन में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया।

इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती और शतरंज जैसे खेल शामिल थे। अंडर-14 और अंडर-17 वर्ग के लड़के और लड़कियों ने इसमें भाग लिया। कुल लगभग 3,826 छात्रों ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर शानदार खेल प्रदर्शन किया।

नशा मुक्त अभियान के तहत भी विभाग ने शतरंज और साइक्लिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। इसमें करीब 297 छात्रों ने भाग लिया और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त जीवन अपनाने की शपथ भी ली।
यह सभी कार्यक्रम विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों और स्कूलों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुए।

Related Articles

Back to top button