अनंतनागआर एस पूराआर एस पूरा/बिश्नाहआरएस पुराउधमपुरकटड़ाकटरा/जम्मूकटरा/रियासीकठुआकठुआकिश्तवाड़कुलगामकुलगामखोख्यालगांदरबल/श्रीनगरजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीजसरोटाडोडानगरीनगरीनौशहरानौशहरा/जम्मूनौशहरा/जम्मू।पल्ली मोड़पहलगामपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पुलवामापूंछप्रशासनबनिहालबनिहालबनीबसोहलीबांदीपोराबांदीपोराबारामूलाबालटालबिश्नाहभद्रवाह/जम्मूमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरमेंढरमेंढररठुआ/मढ़ीनराज्यरामबनलखनपुर/कठुआलद्दाखश्रीनगरसाम्बासाम्बासुरनकोटसोपोरहड़वादाहीरानगर/कठुआ

पीटीएस कठुआ में पदोन्नति समारोह, अधिकारियों को नए रैंक से नवाजा गया

सबका जम्मू कश्मीर 
कठुआ, 5 मई 2026:एसपीएस पीटीएस कठुआ में मंगलवार को एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हाल ही में पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को औपचारिक रूप से नए रैंक लगाए गए। इस अवसर पर प्रिंसिपल  मनजीत कौर (JKPS, SSP) ने उप-प्रिंसिपल शिवेंद्र जमवाल और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर यह सम्मान प्रदान किया।
समारोह के दौरान चार अधिकारियों—कुलजिंदर सिंह, हरजीत सिंह, नजीर अहमद और मुल्ख राज—को सब-इंस्पेक्टर (SI) के पद पर पदोन्नत किया गया। वहीं, कृष्ण गोपाल, राज कुमार, कुलबीर सिंह और तिलक राज को असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) बनाया गया।
इस मौके पर प्रिंसिपल ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी और उनसे सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन व समर्पण बनाए रखने की उम्मीद जताई। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा।

Related Articles

Back to top button