अमृतसरकवितागुरदासपुरगुरदासपुरनाटक मंचनपंजाबपंजाब/पठानकोटराज्यलघुकथाव्यंग्यशायरी साहित्यसाहित्य जगत

साहित्य कलश परिवार पटियाला की मासिक गोष्ठी में साहित्यकारों ने बिखेरे रचनाओं के रंग

सबका जम्मू कश्मीर (राम सिंह)
पटियाला। साहित्य कलश परिवार पटियाला द्वारा आयोजित मासिक गोष्ठी में साहित्यिक रंग देखने को मिला। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर दिनेश सूद, पवन गोयल, मंजू मैम और राजपाल कौर मस्त जी ने शिरकत की। मंच के संस्थापक शायर सागर सूद संजय ने मंच साझा करते हुए सभी का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में 30 साहित्यकारों ने अपनी बेहतरीन रचनाओं से माँ सरस्वती के चरणों में हाज़िरी लगवाई।
कार्यक्रम के अंत में साहित्य कलश परिवार के सदस्यों का सामूहिक जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान एक विशेष घोषणा भी की गई। संस्थापक सागर सूद ने बताया कि आने वाले दिनों में साहित्य कलश पब्लिकेशन द्वारा एक निःशुल्क संकलन प्रकाशित किया जाएगा, जो विशेष रूप से ‘पिता जी’ को समर्पित होगा। इस संकलन का भव्य कार्यक्रम में विमोचन किया जाएगा।
इस गोष्ठी को यादगार बनाने वालों में वरिंदर कौर, खुशप्रीत कौर, पुनीत गोयल, जगदीश जग्गी, विजय कुमार, गुरप्रीत ढिल्लों, अनवर हुसैन, कृष्ण लाल धीमान, डॉ. जयदीप, तेजिंदर अंजाना, डॉ. वंदना, अमरप्रीत कौर, अलका अरोड़ा, संजय दर्दी, मधु मधुमन, मोहिंदर जग्गी, परविंदर शोख, हरी दत्त हबीब, नरगिस तन्हा, राजेश कोटिया, परवीन वर्मा, बलजिंदर सरोए और सागर सूद संजय आदि कवि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button