CRIMEजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछप्रशासनराज्य

राजौरी पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्करों की ₹2.58 करोड़ की संपत्ति कुर्क

सबका जम्मू कश्मीर (अनिल भारद्वाज)
राजौरी/जम्मू: जिला पुलिस राजौरी ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात ड्रग तस्करों की ₹2.58 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति कुर्क की है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।
पुलिस थाना राजौरी ने मुश्तफा मंजूर निवासी धनिधर की करीब ₹1.58 करोड़ कीमत की तीन मंजिला रिहायशी व व्यावसायिक इमारत कुर्क की। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
इसके अलावा पुलिस ने वसीम खान उर्फ सनम खान निवासी कप्पा खाह की ₹1 करोड़ कीमत की संपत्ति भी कुर्क की। यह मकान नशा तस्करी से अर्जित अवैध धन से खरीदा गया बताया गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों की संपत्तियां एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F के तहत पूरी कानूनी प्रक्रिया अपनाकर जब्त की गई हैं।
राजौरी पुलिस ने कहा कि नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को खत्म करने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए ऐसी सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button