जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछप्रशासनराज्य

पुंछ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात अपराधी PSA के तहत हिरासत में

सबका जम्मू कश्मीर (अनिल भारद्वाज)

जम्मू/पुंछ: जिला पुलिस पुंछ ने सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग करने वाली गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एक कुख्यात अपराधी को पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत हिरासत में लिया है।
हिरासत में लिए गए आरोपी की पहचान मोहम्मद यूसुफ पुत्र हकीम दीन निवासी सलवाह, तहसील मेंढर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मेंढर में कई आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गैरकानूनी और असामाजिक गतिविधियों में शामिल था, जिससे मेंढर और आसपास के क्षेत्रों में शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
बार-बार कानूनी कार्रवाई के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने उसका डोजियर तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को भेजा, जहां से PSA के तहत हिरासत की मंजूरी मिली।
इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जिला जेल राजौरी भेज दिया गया है।
पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button