CRIMEआर एस पूराआर एस पूरा/बिश्नाहआरएस पुराउधमपुरकटड़ाकटरा/जम्मूकटरा/रियासीकठुआकठुआकिश्तवाड़खोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीजसरोटाडोडानगरीनगरीनौशहरानौशहरा/जम्मूनौशहरा/जम्मू।पल्ली मोड़पुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछपूर्णियाप्रशासनबनिहालबनीबसोहलीबिश्नाहभद्रवाह/जम्मूमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरमेंढररठुआ/मढ़ीनरामबनलखनपुर/कठुआलद्दाखसाम्बासाम्बासुरनकोटहीरानगर/कठुआ

अपराधियों पर होगा कानून का सख्त वार: डीआईजी श्रीधर पाटिल

कठुआ में डीआईजी जेएसके रेंज ने सुरक्षा और अपराध मामलों की समीक्षा बैठक की

सबका जम्मू कश्मीर 
कठुआ, 25 अप्रैल: जम्मू-सांबा-कठुआ (जेएसके) रेंज के डीआईजी श्रीधर पाटिल ने शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन कठुआ में सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर अहम बैठक की। बैठक में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
डीआईजी के पहुंचने पर एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा ने उनका स्वागत किया। पुलिस टुकड़ी ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
बैठक में जिले की सुरक्षा स्थिति, अपराध मामलों और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। डीआईजी ने अधिकारियों को सीमा क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने, नाका चेकिंग तेज करने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए।
उन्होंने लंबित मामलों की जांच जल्द पूरी करने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा। फरार अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों और गैंगस्टरों पर नजर रखने के आदेश भी दिए गए।
डीआईजी ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई होगी।
उन्होंने नशा तस्करों, गौ तस्करों और अन्य अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक के अंत में एसएसपी कठुआ ने भरोसा दिलाया कि जिला पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए पूरी मेहनत से काम करेगी।

Related Articles

Back to top button