अनंतनागआर एस पूराआर एस पूरा/बिश्नाहआरएस पुराउधमपुरएक्सक्लूसिव खबरेंकटड़ाकटरा/जम्मूकटरा/रियासीकठुआकठुआकिश्तवाड़कुलगामकुलगामखोख्यालगांदरबल/श्रीनगरचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीजसरोटाडोडानगरीनगरीनौशहरानौशहरा/जम्मूनौशहरा/जम्मू।पल्ली मोड़पहलगामपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पुलवामापूंछबनिहालबनिहालबनीबसोहलीबांदीपोराबांदीपोराबारामूलाबालटालबिश्नाहभद्रवाह/जम्मूमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरमेंढरमेंढररठुआ/मढ़ीनराज्यरामबनलखनपुर/कठुआलद्दाखश्रीनगरसाम्बासाम्बासुरनकोटसोपोरहड़वादाहीरानगर/कठुआ

कश्मीर में 14 अप्रैल को मनाई जाएगी बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती, श्रीनगर में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

सबका जम्मू कश्मीर 
जम्मू, 29 मार्च 2026, दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक और आदिवासी संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आर.के. कलसोत्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कई प्रमुख सदस्यों ने हिस्सा लिया और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर बढ़ रहे जातिगत विवादों पर चिंता जताई गई। परिसंघ ने कहा कि सभी लोगों को भारतीय संविधान में विश्वास रखते हुए बाबा साहेब अंबेडकर के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए और एक जाति-विहीन समाज बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।
परिसंघ ने पुलिस से मांग की कि SC/ST अत्याचार से जुड़े मामलों में दर्ज FIR में नामजद आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और जल्द अदालत में चालान पेश किया जाए, ताकि दोषियों को सजा मिल सके।
बैठक में यह भी बताया गया कि 14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर इस बार राज्य स्तरीय कार्यक्रम श्रीनगर में आयोजित किया जाएगा। इसमें जम्मू-कश्मीर की सभी जिला और तहसील इकाइयाँ हिस्सा लेंगी।
परिसंघ ने “संविधान बचाओ और अधिकार बचाओ” अभियान को और तेज करने का भी फैसला लिया।
अंत में आर.के. कलसोत्रा ने सभी सदस्यों का बैठक में शामिल होने और अपने सुझाव देने के लिए धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button