कटरा/रियासीकिश्तवाड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरडोडानौशहरा/जम्मूनौशहरा/जम्मू।पुंछ/राजौरीपूंछराज्य

सुरनकोट में ट्रैफिक जाम से हाहाकार, ईद की भीड़ में 3 एम्बुलेंस फंसीं

सबका जम्मू कश्मीर 
सुरनकोट, 19 मार्च। सुरनकोट में गुरुवार को ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ गई, जिससे तीन एम्बुलेंस सहित कई वाहन भारी जाम में फंस गए। एम्बुलेंस में गंभीर मरीज मौजूद थे, जिससे हालात और भी चिंताजनक बन गए।

sabka jammu kashmir 7 MARCH 2026.qxd_1

ईद के चलते बाजारों में भारी भीड़ रही। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उमड़ पड़े, जिससे जगह-जगह लंबा जाम लग गया। आम लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।


स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर ट्रैफिक को संभालने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं था। प्रशासन की लापरवाही के कारण स्थिति बेकाबू हो गई और लोगों की जान तक खतरे में पड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आपातकालीन वाहनों के लिए अलग रास्ता बनाया जाए और त्योहारों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर किया जाए।
एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, “एम्बुलेंस का जाम में फंसना बेहद गंभीर बात है। प्रशासन को तुरंत इस पर ध्यान देना चाहिए।”

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता साक़िब ने भी प्रशासन से अपील की है कि ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।

Related Articles

Back to top button