
सबका जम्मू कश्मीर
नगरी/कठुआ, नगरी क्षेत्र में 31 जनवरी को तीन दुकानदारों पर हुए हमले के मामले में गुरुवार को उस समय हलचल मच गई, जब आरोपी पुलिस की हिरासत से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी को पुलिस पूछताछ के लिए कठुआ से नगरी पुलिस वाहन में लेकर आ रही थी, तभी वह मौके से भाग निकला।
sabka jammu kashmir 7 MARCH 2026.qxd_1
सूत्रों के अनुसार पुलिस को 31 जनवरी की घटना से जुड़े कुछ अहम सवालों को लेकर आरोपी से पूछताछ करनी थी। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ समय बाद आरोपी को फिर से पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस पहले भी आरोपी को साथ लेकर कई स्थानों पर गई और मामले से जुड़े सबूत जुटाने की कोशिश की। लेकिन अब तक पुलिस को केवल लोहे की एक पाइप ही बरामद हुई है। इसको लेकर इलाके में चर्चा है कि हमला लोहे की पाइप से नहीं किया गया था।

हालांकि मामले को लेकर अभी कुछ भी साफ तौर पर कहना जल्दबाजी होगा, क्योंकि यह मामला अब न्यायालय में है और आरोपी फिलहाल जेल में बंद है।









