
सबका जम्मू कश्मीर
नगरी/मढ़ीन।पंडोरी, कोटपुनु और उज्ज धरिया के बीच बने पुल पर पिछले कई दिनों से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे, जिससे हादसों का खतरा लगातार बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने कई बार इस समस्या को उठाया और पुल की मरम्मत की मांग की थी।


गुरुवार को लोगों की मांग को देखते हुए बीआरओ (BRO) विभाग ने पुल पर बने गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया। हालांकि मौके से सामने आई तस्वीरों को देखकर स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग सिर्फ नाम मात्र के लिए गड्ढे भर रहा है और सही तरीके से मरम्मत नहीं की जा रही है।


देखना होगा कि बीआरओ विभाग कब तक पुल की सही तरीके से मरम्मत कर उस पर तारकोल बिछाता है, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके और लोगों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।









