आस्थाकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

आर्य समाज कठुआ द्वारा 12 फरवरी को 100 कुंडीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, आर्य समाज कठुआ द्वारा स्वामी दयानंद सरस्वती जी के जन्मोत्सव, स्वामी श्रद्धानंद जी के 100वें बलिदान दिवस तथा आर्य समाज कठुआ के 100वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 12 फरवरी 2026 को 100 कुंडीय वैदिक महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक डी.ए.वी. कॉलेजिएट स्कूल, लच्छीपुर (बरवाल मोड़ के पास) में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य वैदिक परंपराओं का प्रचार-प्रसार, सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम की जानकारी आर्य समाज कठुआ के प्रधान  बिशन भारती व समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने दी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन से संबंधित जानकारी के लिए जारी संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Related Articles

Back to top button