कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यहीरानगर/कठुआ

बसोहली में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को किया गया सम्मानित

डीसी कठुआ ने कहा — बेटियों की शिक्षा से बनेगा मजबूत भविष्य

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 07 फरवरी: सामाजिक कल्याण विभाग कठुआ द्वारा बसोहली के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 8वीं की छात्रा निहारिका ने बेटी बचाने और बेटियों की शिक्षा के महत्व पर कविता सुनाई, जबकि छात्राओं द्वारा प्रस्तुत डोगरी नृत्य को भी खूब सराहा गया।

राजौरी में जलापूर्ति योजनाओं को सुचारु बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: जावेद राणा

छात्राओं को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि शिक्षा से ही बेटियां आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनती हैं। उन्होंने छात्राओं को बड़े सपने देखने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने की सलाह दी। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

खैर तस्करों से सांठगांठ के आरोप में हेड कांस्टेबल निलंबित, एसएसपी कठुआ की सख्त कार्रवाई

इस मौके पर छात्राओं को स्कूल बैग, कॉपियां, टिफिन बॉक्स और पानी की बोतलें वितरित की गईं। कार्यक्रम का समापन जलपान के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button