CRIMEकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यहीरानगर/कठुआ

खैर तस्करों से सांठगांठ के आरोप में हेड कांस्टेबल निलंबित, एसएसपी कठुआ की सख्त कार्रवाई

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ: खैर तस्करों के साथ कथित सांठगांठ के आरोपों की जांच के बाद एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (आईपीएस) ने एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई को विभाग में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

बताया जा रहा है कि क्षेत्र में अवैध खैर तस्करी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ रही थी। जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है।

नगरी हमले को लेकर लोगों में रोष, असली आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

पुलिस प्रशासन ने इस कदम के जरिए साफ संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार और गलत गतिविधियों के प्रति कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में जरूरी कदम बताया है।

Related Articles

Back to top button