CRIMEकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यहीरानगर/कठुआ

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कठुआ पुलिस ने 12.10 ग्राम हेरोइन के साथ 2 तस्कर दबोचे

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ | 1 फरवरी: नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस कठुआ ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.10 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) जैसी मादक पदार्थ बरामद कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

नगरी में अज्ञात हमलों के विरोध में सड़क जाम, स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

पहले मामले में 31 जनवरी 2026 को थाना कठुआ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान कूकी चक क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 7.23 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान जसबीर सिंह, निवासी चक ड्राब खान, कठुआ के रूप में हुई। इस संबंध में थाना कठुआ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

नेशनल मास्टर्स गेम्स में कठुआ के इंस्पेक्टर अमित सांगड़ा ने जीते दो स्वर्ण पदक, वहीं इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने एथलेटिक्स में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किए, जम्मू-कश्मीर का नाम किया रोशन

दूसरे मामले में उसी दिन थाना बिलावर पुलिस ने सुरारा, लिंक रोड मालती के पास विशेष नाकाबंदी के दौरान एक अन्य संदिग्ध को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.87 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पहचान प्रदीप सिंह, निवासी रामकोट, जिला कठुआ के रूप में हुई। थाना बिलावर में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
दोनों मामलों में कुल 12.10 ग्राम हेरोइन जब्त की गई है। पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच कर रही है।

आर्थिक अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी पर पुलिस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जिला पुलिस कठुआ ने आम लोगों से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी पुलिस को दें। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button