कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

नेशनल मास्टर्स गेम्स में कठुआ के इंस्पेक्टर अमित सांगड़ा ने जीते दो स्वर्ण पदक, वहीं इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने एथलेटिक्स में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किए, जम्मू-कश्मीर का नाम किया रोशन

सबका जम्मू कश्मीर।

कठुआ/जम्मू कश्मीर/पूना। पूना में 27 से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित 8वें नेशनल मास्टर्स गेम्स में जिला कठुआ से ताल्लुक रखने वाले जम्मू-कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर अमित कुमार सांगड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूडो काटा प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इसी प्रतियोगिता में जिला कठुआ के ही इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने एथलेटिक्स में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किए।

sabka jammu kashmir 31 JANUARY 2026.qxd

नेशनल मास्टर्स गेम्स में जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक जीते और राज्य का गौरव बढ़ाया।

आर्थिक अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी पर पुलिस का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

इंस्पेक्टर अमित सांगड़ा और इंस्पेक्टर संजीव कुमार की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, पुलिस विभाग और उनके परिजनों ने खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी ने दोनों खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button