
सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू, 30 जनवरी 2026: डीडीसी नगरी इंजीनियर संदीप माजोत्रा ने बसपा के प्रदेश महासचिव सुनील मजोत्रा के साथ लोक भवन में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नगरी और कठुआ जिले से जुड़े कई अहम विकास और जनहित से संबंधित मुद्दों को सामने रखा।
sabka jammu kashmir 31 JANUARY 2026.qxd
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में सड़कों और पुलों के शीघ्र निर्माण की मांग की, ताकि लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिल सके। साथ ही बादल फटने से प्रभावित इलाकों—नगरी खोख्याल कीढ़ीयां गंड्याल, दिलवां बिजित, भेड़ ब्लोड, घाट्टी, जगतपुर मांडली, लखनपुर सहित अन्य क्षेत्रों, नदियों व नालों के पास स्थित मकानों, जमीन, सरकारी इमारतों और पुलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्यों हेतु धनराशि उपलब्ध कराने की मांग की गई।

इसके अलावा बैठक में एससी/एसटी विकास योजना को बहाल करने और पदोन्नति में आरक्षण लागू करने का मुद्दा भी उठाया गया। वहीं पशु कल्याण के तहत कठुआ जिले में गौशालाओं के लिए बजट आवंटन की मांग की गई, ताकि बेसहारा पशुओं की उचित देखभाल हो सके।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन मांगों पर अमल होने से क्षेत्र का समग्र विकास होगा और आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।









