जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछराज्य

पुंछ में मिला जंग लगा मोर्टार शेल, सेना ने नियंत्रित विस्फोट से किया नष्ट

सबका जम्मू कश्मीर (राजेश कुमार)
पुंछ /जम्मू, 28 जनवरी: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास स्थित एक गांव से जंग लगा मोर्टार शेल बरामद हुआ। समय रहते इसकी सूचना मिलने से बड़ा हादसा टल गया।

सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

अधिकारियों के अनुसार, यह मोर्टार शेल पाकिस्तान की ओर से मई पिछले वर्ष ऑपरेशन सिंदूर के दौरान गांव में गिरा था। हाल ही में ग्रामीणों की नजर इस पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय सेना इकाई और पुलिस को सूचना दी।

भारत–पाक सीमा पर गुब्बारे मिलने का सिलसिला जारी, पहली बार मछली के आकार का गुब्बारा मिला

सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम करने के बाद मोर्टार शेल को नियंत्रित विस्फोट के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं

Related Articles

Back to top button