जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषदों का कार्यकाल 24 फरवरी 2026 को समाप्त

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू, जम्मू-कश्मीर सरकार ने जिला विकास परिषदों (डीडीसी) के कार्यकाल की समाप्ति को लेकर आधिकारिक आदेश जारी किया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि केंद्र शासित प्रदेश की सभी जिला विकास परिषदों का कार्यकाल 24 फरवरी 2026 को समाप्त हो जाएगा।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
सरकारी आदेश के अनुसार, जिला विकास परिषदों का कार्यकाल उनकी गठन संबंधी अधिसूचना जारी होने की तिथि 25 फरवरी 2021 से माना गया है। इस आधार पर परिषदें 24 फरवरी 2026 के बाद अस्तित्व में नहीं रहेंगी।
डोगरी साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले यशपाल निर्मल को “जम्मू-कश्मीर शासन पुरस्कार 2026”
सरकार ने सभी जिलों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में जिला विकास परिषद के अध्यक्षों और सदस्यों को कार्यकाल की समाप्ति के बारे में औपचारिक रूप से सूचित करें।
उल्लेखनीय है कि जिला विकास परिषदें स्थानीय स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाती रही हैं।









