
सबका जम्मू कश्मीर (राजेश कुमार)
उधमपुर, 27 जनवरी: जखानी चौक के पास जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसे में सीआरपीएफ के एक जवान सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। 
अधिकारियों के अनुसार, एक यात्री बस ने सड़क किनारे मरम्मत के लिए खड़े एक ऑफ-रोड वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के चालक और एक मैकेनिक की मौके पर ही मौत हो गई।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
हादसे के बाद बस की टूटी खिड़की से दो लोग गहरी खाई में गिर गए। इनमें से एक की पहचान सीआरपीएफ की 50 बटालियन के जवान के रूप में हुई है, जो छुट्टी पर था और यात्रा कर रहा था। दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या चार हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ और पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया और शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान अभी होना बाकी है।
हादसे की जांच जारी है।









