कठुआकठुआखोख्यालजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

बुद्धि स्कूल में गणतंत्र दिवस पर फिर लहराया तिरंगा, विधायक राजीव जसरोटिया ने किया ध्वजारोहण

सबका जम्मू कश्मीर

जसरोटा/कठुआ, बुद्धि राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बूढ़ी में गणतंत्र दिवस का आयोजन पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ किया गया।

सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

इस अवसर पर जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान संविधान, राष्ट्रीय तिरंगे और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा दोहराई गई।

विधायक राजीव जसरोटिया ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के आदर्शों पर चलने, एकता बनाए रखने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है। विद्यालय परिसर देशभक्ति नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंज उठा, जिससे पूरे वातावरण में राष्ट्रप्रेम की भावना दिखाई दी।

Related Articles

Back to top button