CRIMEकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरप्रशासनमढीनरठुआ/मढ़ीनराज्यहीरानगर/कठुआ

मढ़ीन नाके पर पुलिस की कार्रवाई, वाहन से 1100 प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद

सबका जम्मू कश्मीर।
मढ़ीन, 23 जनवरी: पुलिस पोस्ट मढ़ीन में नाका ड्यूटी के दौरान शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वाहन संख्या JK08J-9272 को रोककर जांच की गई।

वाहन चालक की पहचान नरिंदर शर्मा, निवासी मुठी कलां, तहसील घगवाल, जिला सांबा के रूप में हुई।

सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र

जांच के दौरान वाहन से प्रेगाबालिन कैप्सूल IP 300 मि.ग्रा. (कुल 1100 कैप्सूल) बरामद किए गए। यह दवा अनुसूची-H में शामिल है। चालक दवाओं के संबंध में कोई वैध चिकित्सकीय पर्ची या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रेगाबालिन का नशे के लिए दुरुपयोग किया जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में दवा मिलने से इसके अवैध दुरुपयोग या वितरण की आशंका जताई गई है। मौके पर ही वाहन सहित दवाओं को जब्त कर चालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।
बाद में ड्रग इंस्पेक्टर को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button