जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।राज्य

एस.जी. सरकारी डिग्री कॉलेज डूंगी में वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता का आयोजन

सबका जम्मू कश्मीर।

जम्मू/राजौरी , अनिल भारद्वाज

राष्ट्रीय गौरव वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य पर एस.जी. सरकारी डिग्री कालेज डूंगी (राजौरी ) की एनएसएस इकाई द्वारा वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कालेज प्राचार्य डा. चंचल अंग्राल की अध्यक्षता में किया गया। और भाग लेने वाले छात्राओं को कालेज प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया गया।

sabka jammu kashmir 17 JANUARY 2026.qxd_1

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डा. चंचल अंग्राल के संबोधन से हुई। उन्होंने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास और महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जनमानस में देशभक्ति की भावना जागृत करने में इसकी भूमिका तथा वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की।
गायन प्रतियोगिता में कुल छह छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा सुहानी चंदन और अनीसा को सर्वश्रेष्ठ गायिका घोषित किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में पर्यावरण विज्ञान विभाग की डा. प्रतिभा भूषण, शिक्षा विभाग के डा .ज़हूर अहमद एवं डा . फरीद व हिंदी विभाग की डा. निशु शर्मा शामिल रहीं।

कन्नौजिया कुर्मी एकता मंच द्वारा 375 लोगो ने किया शपथ ग्रहण

कार्यक्रम में उपस्थित फैकल्टी सदस्यों में भूगोल विभाग के डा. मो. फरीद, हिंदी विभाग की डा. निशु शर्मा, शफियात हुसैन, डा. शौकत हुसैन एवं सतीश कुमार व अन्य स्टाफ , विद्यार्थी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button