जम्मू संभाग के समर ज़ोन स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 14 जनवरी तक बढ़ा

सबका जम्मू कश्मीर।
जम्मू, 11 जनवरी, खराब मौसम को देखते हुए जम्मू एवं कश्मीर सरकार के स्कूल शिक्षा निदेशालय, जम्मू ने समर ज़ोन में आने वाले सभी सरकारी और निजी स्कूलों के शीतकालीन अवकाश को 14 जनवरी 2026 तक बढ़ा दिया है।
sabka jammu kashmir 10 JANUARY 2026.qxd_1
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

यह आदेश पहले जारी शीतकालीन अवकाश आदेश की निरंतरता में लागू किया गया है।
निदेशालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सूचना विभाग को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आदेश का व्यापक प्रचार करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
डोगरी भाषा अकैडमी ने पद्मश्री प्रो. ललित मगोत्रा का किया भव्य अभिनन्दन
अवकाश बढ़ने से कड़ाके की ठंड के बीच विद्यार्थियों और अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।









