जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीनौशहरा/जम्मूनौशहरा/जम्मू।पुंछ/राजौरी/जम्मू।भद्रवाह/जम्मूराज्यसाहित्य

डोगरी भाषा अकैडमी ने पद्मश्री प्रो. ललित मगोत्रा का किया भव्य अभिनन्दन

सबका जम्मू कश्मीर।
जम्मू, 11 जनवरी 2026:डोगरी भाषा अकैडमी, जम्मू की ओर से पद्मश्री प्रो. ललित मगोत्रा के सम्मान में गुडविल लाइब्रेरी, ज्यौड़ियां में एक अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अकैडमी के संस्थापक यशपाल निर्मल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

sabka jammu kashmir 10 JANUARY 2026.qxd_1

समारोह की अध्यक्षता डा. अशोक खजुरिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. ललित मगोत्रा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अकैडमी के प्रधान रोशन बराल द्वारा अतिथियों और साहित्यकारों के स्वागत से हुई।
इस अवसर पर यशपाल निर्मल ने प्रो. मगोत्रा के सम्मान में वक्तव्य दिया और अभिनन्दन कविता प्रस्तुत की। अपने संबोधन में पद्मश्री प्रो. ललित मगोत्रा ने डोगरी भाषा अकैडमी का आभार व्यक्त करते हुए डोगरी कविता और साहित्य पर विस्तार से विचार रखे।

मढ़ीन के बड़े किसान नेता लकी भगत बदल सकते हैं संगठन, भाजपा में शामिल होने की चर्चा तेज

विशेष अतिथि इंद्रजीत केसर ने अकैडमी के प्रयासों की सराहना की। अध्यक्षीय भाषण में डा. अशोक खजुरिया ने डोगरी भाषा के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। वहीं, डीडीसी भलवाल ब्राह्मणा भूषण बराल ने अकैडमी के कार्यों को सराहनीय बताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

जम्मू में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा बलों का बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू

कार्यक्रम में कई कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिनमें जोगिंदर पाल जिंदर, हरवंश लाल हर्ष, साहिल बड़ेआल, शेख फियाज, रत्न भारद्वाज, विनोद पंडित, राजिंदर रांझा, पवन वर्मा, रोशन बराल, डा. तरसेम रैना, डा. राकेश भारती, केवल कुमार केवल और सुभाष फरनालिया प्रमुख रहे।
कार्यक्रम का संचालन अकैडमी के महासचिव राजिंदर रांझा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डा. राकेश भारती ने प्रस्तुत

Related Articles

Back to top button