सबका जम्मू कश्मीर
बागली। स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट, मुंबई के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विंध्य गौरव अवॉर्ड का आयोजन किया जा रहा है।
न्यायपालिका व पत्रकारिता दोनों सवालों के घेरे में
इस वर्ष विंध्य गौरव अवॉर्ड के सीजन 5का भव्य आयोजन आगामी 16जनवरी 2026को होगा, जिसमें देश भर से आमंत्रित प्रतिभागियों सहित प्रतिष्ठित हस्तियां शिरकत करेंगी।
sabka jammu kashmir 10 JANUARY 2026.qxd_1
स्नेहा इवेंट्स एंड मैनेजमेंट के संचालक तथा कार्यक्रम आयोजक विष्णु मिश्रा के अनुसार विंध्य गौरव अवॉर्ड के सीजन 5 में इस वर्ष पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध अखिल भारतीय संगठन प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस एडवोकेट को विंध्य गौरव नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

यह आयोजन इस वर्ष राजधानी भोपाल के परशुराम कल्याण बोर्ड सभागार, न्यायालय कार्यालय आयुक्त दिव्यांगजन, मध्य प्रदेश स्टेट रिसोर्स सेंटर भवन, भोपाल, मध्य प्रदेश में रखा गया है। डॉक्टर खालिद कैस के सम्मानित होने पर पी सी डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील योगी डिजिटल मीडिया प्रदेश सचिव डी एल चौहान जिला प्रवक्ता अरविंद सिंह लोधी संगठन पदाधिकारी हीरालाल गोस्वामी मनोज जोशी आदी ने बधाई देते हुए सम्मानित करने वाली संस्था का आभार व्यक्त किया









