एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटादिल्लीराजनीतिराज्यहीरानगर/कठुआ

एमएलए राजीव जसरोटिया ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से की मुलाकात, जसरोटा क्षेत्र के सड़क व रेल प्रोजेक्ट उठाए

सबका जम्मू कश्मीर
जसरोटा/कठुआ/जम्मू कश्मीर/नई दिल्ली। जसरोटा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजीव जसरोटिया ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की प्रमुख सड़क और रेलवे परियोजनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने जिला कठुआ के जसरोटा क्षेत्र में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, रेलवे अंडरपास और रेलवे विस्तार से जुड़ी मांगों को लेकर एक लिखित ज्ञापन सौंपा।
विधायक ने एनएच राजबाग–महानाल सड़क (लगभग 23 किलोमीटर) को धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण बताया। यह सड़क जसरोटा माता मंदिर, चरण कमल गुरुद्वारा और शिव गुफा महानाल जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़ती है। उन्होंने कहा कि सड़क संकरी और जर्जर होने के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस सड़क के चौड़ीकरण और सुधार के लिए उन्होंने केंद्रीय सड़क निधि के तहत करीब 50.46 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी देने की मांग की।

सबका जम्मू कश्मीर समाचार पत्र

इसके साथ ही विधायक ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डिंगा अंब, बरनोटी और कीरियां गंडयाल ब्लॉकों में प्रस्तावित आठ ग्रामीण सड़कों को जल्द स्वीकृत करने पर जोर दिया। उनका कहना था कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीण इलाकों में आवागमन आसान होगा और लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं तक बेहतर पहुंच मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव जसरोटिया ने रेलवे लेवल क्रॉसिंग से होने वाली परेशानी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने एनएच राजबाग–जसरोटा, बरनोटी–बुढ़ी, लोगेट मोड़–लोगेट और घत्ती मोड़–घत्ती औद्योगिक क्षेत्र में रेलवे अंडरपास बनाने की मांग की, ताकि लोगों को जाम और हादसों से राहत मिल सके।

राजौरी विधायक इफ्तकार अहमद के समर्थन में आए राजिंदर सिंह, विकास कार्यों का किया खुलासा

इसके अलावा उन्होंने कठुआ, बिलावर, बसोली, बनी और भद्रवाह को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने के लिए प्रस्तावित नई रेलवे परियोजना पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का पहला चरण तकनीकी रूप से संभव पाया गया है। विधायक ने मांग की कि इस परियोजना के पहले और दूसरे चरण को प्राथमिकता दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार इन सभी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाएगी, जिससे जसरोटा क्षेत्र में कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास को गति मिलेगी।

Related Articles

Back to top button