
सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 7 जनवरी: कठुआ एडमिन कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत जीडीसी कठुआ मैदान पर खेले गए मुकाबले में जीएमसी कठुआ इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीएचई इलेवन को 6 रन से शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएमसी कठुआ इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 135 रन बनाए। टीम की ओर से ताहिर ने 25 रन की सधी हुई पारी खेली। अनशुमन ने 24 रन का योगदान दिया, जबकि अजय ने 14 रन जोड़े। आकाश और नितिन ने भी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। पीएचई इलेवन की ओर से आमिर खान, रोहित कुमार और विनोद कुमार ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए विकेट हासिल किए।
कठुआ दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का एनसी नेताओं ने किया स्वागत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीएचई इलेवन की टीम दबाव में आ गई और 129 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सिमरनजीत ने सर्वाधिक 43 रन बनाए, जबकि आमिर खान ने 24 रन का योगदान दिया। अन्य बल्लेबाज टिककर खेल नहीं पाए।

इस तरह जीएमसी कठुआ इलेवन ने गेंद और बल्ले दोनों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 6 रन से अपने नाम किया। शानदार ऑलराउंड खेल के लिए ताहिर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।









