कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराजनीतिलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

कठुआ विधायक ने 80 लाख के विकास कार्यों का निरीक्षण किया, मुखर्जी चौक में बोरवेल का उद्घाटन

सबका जम्मू कश्मीर

कठुआ: विधायक डॉ. भारत भूषण ने आज शिवा नगर क्षेत्र में करीब 80 लाख रुपये की लागत से चल रहे दो विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लोअर शिवा नगर में यूटी कैपेक्स के तहत 50 लाख रुपये की लागत से बन रहे कवर ड्रेन कार्य का जायजा लिया।

इस ड्रेन के बनने से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुधरेगी और गंदा पानी कठुआ–रावी नहर में जाने से रुकेगा, जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।

सबका जम्मू कश्मीर समाचार पत्र

इसके बाद विधायक ने 30 लाख रुपये की लागत से कठुआ–रावी नहर पर किए जा रहे सुरक्षा कार्य का निरीक्षण किया। इस कार्य से सूचना विभाग कार्यालय से लेकर श्री गुरुद्वारा हरगोविंद साहिब तक सुरक्षित रास्ता मिलेगा और हादसों में कमी आएगी।

डीआईओ रियासी ने मीडिया को आईटी नियम 2021 व आचार संहिता की दी जानकारी

शिवा नगर, पटेल नगर के लोगों और मॉर्निंग वॉक करने वालों ने इन विकास कार्यों के लिए विधायक का आभार जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में विधायक डॉ. भारत भूषण ने मुखर्जी चौक स्थित श्री रघुनाथ मंदिर के पास एक बोरवेल का उद्घाटन किया। यह बोरवेल विधायक निधि से बनाया गया है, जिससे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति मजबूत होगी।

Related Articles

Back to top button