कटरा/रियासीजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरप्रशासनराज्य

डीआईओ रियासी ने मीडिया को आईटी नियम 2021 व आचार संहिता की दी जानकारी

सबका जम्मू कश्मीर

रियासी, 03 दिसंबर:जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) रियासी मुकेश कुमार शर्मा ने जिले के मीडिया कर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें मीडिया से जुड़े आचार संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियम 2021 की जानकारी दी।

बैठक के दौरान रियासी पत्रकार
बैठक के दौरान रियासी पत्रकार

बैठक का उद्देश्य प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में जिम्मेदार पत्रकारिता को बढ़ावा देना था।

सबका जम्मू कश्मीर समाचार पत्र

डीआईओ ने कहा कि आईटी नियम 2021 के तहत ऑनलाइन समाचार और डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य है। उन्होंने मीडिया की विश्वसनीयता बनाए रखने और जनता का विश्वास कायम रखने पर जोर दिया।

कठुआ में विकास कार्यों की समीक्षा: डॉ. जितेंद्र सिंह ने की उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता

उन्होंने प्रिंट मीडिया और डिजिटल न्यूज पोर्टलों के पंजीकरण की जानकारी भी दी और समय पर पंजीकरण कराने की अपील की।

नए श्रम संहिताओं पर श्रम विभाग कठुआ का जागरूकता कार्यक्रम

इस मौके पर उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विशाल जम्वाल ने सटीक और जिम्मेदार रिपोर्टिंग को कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द के लिए जरूरी बताया।
बैठक में मीडिया कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर निष्पक्ष व जनहित में समाचार प्रकाशित करने पर सहमति जताई।

Related Articles

Back to top button