कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराजनीतिराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

पंकज डोगरा दोबारा बने जिला कांग्रेस कमेटी कठुआ के प्रधान

सबका जम्मू कश्मीर।

कठुआ/जम्मू। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने जम्मू-कश्मीर के जिला कांग्रेस कमेटी कठुआ में एक बार फिर पंकज डोगरा को प्रधान नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की गई सूची
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी की गई सूची

पार्टी सूत्रों के अनुसार, पंकज डोगरा के संगठनात्मक अनुभव और जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है। उनकी अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी को और मजबूत करने तथा आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।

नव वर्ष पर अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे रठुआ गांव में भजन-कीर्तन, शांति और सुख-समृद्धि की कामना

नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पंकज डोगरा को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में कठुआ जिले में कांग्रेस संगठन को नई दिशा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button