डीसी कठुआ ने गणतंत्र दिवस-2026 की तैयारियों की समीक्षा की

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 31 दिसंबर: उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने आज जिले में गणतंत्र दिवस-2026 के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3
बताया गया कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्य अतिथि सुबह 9:55 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, पीटीएस, होम गार्ड्स, एनसीसी कैडेट्स और स्कूली बच्चों की परेड होगी।
बाहरी कंपनियों के स्टॉल और विक्रेताओं पर सवाल, 163 BNSS आदेश के दायरे को लेकर उठी स्पष्टता की मांग
राष्ट्रीय पर्व का शुभारंभ सुबह सूचना विभाग द्वारा शहनाई वादन के साथ किया जाएगा।
बैठक में पेयजल, बिजली, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, चिकित्सा टीम, फायर टेंडर, बैरिकेडिंग और सरकारी भवनों की रोशनी सहित सभी जरूरी प्रबंधों पर चर्चा की गई।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं और विभागों के बीच बेहतर समन्वय रखा जाए, ताकि गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।

बैठक में एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा, डीसी स्टेट टैक्स जोगिंदर सिंह जसरोतिया सहित सिविल प्रशासन और पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित









