
सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 30 दिसंबर: उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने आज लखनपुर में अमृत 2.0 योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला लखनपुर का जायजा लिया और जल गुणवत्ता जांच की तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा आबकारी विभाग की इमारत, जिसे सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाना है, का भी निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने इस केंद्र को जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए।
डोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा भद्रवाह जेल
उन्होंने लखनपुर में निर्माणाधीन ट्यूबवेल का निरीक्षण कर स्थानीय जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही रेलवे स्टेशन के पास बिछाई जा रही पाइपलाइन और अमृत 2.0 के तहत चल रही जल आपूर्ति योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपायुक्त ने कहा कि विकास कार्यों में देरी नहीं होनी चाहिए और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से आपसी तालमेल बनाकर तय समय-सीमा के भीतर कार्य पूरे करने को कहा, ताकि लखनपुर के लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिल सकें।









