पत्रकार मुकेश गुप्ता की माता जी के निधन पर पी सी डब्ल्यू जे के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील योगी ने दी श्रद्धांजलि

सबका जम्मू कश्मीर।
बागली। दैनिक भास्कर नई दुनिया पत्रिका प्रभात किरण चौथा संसार फ्री प्रेस सहित अन्य समाचार पत्रों के सफल पत्रकार रह चुके पत्रकार बंधु जगदीश गुप्ता एवं मुकेश गुप्ता की माता जी लीला देवी भागीरथ गुप्ता का विगत दिनों 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया उनकी अंतिम यात्रा में प्रशासनिक राजनीतिक और साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिक शामिल रहे वर्तमान में उनके घर पर शोक बैठक का सिलसिला जारी है। नगर परिषद महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल यादव प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील योगी एवं प्रदेश पदाधिकारी डी एल चौहान अरविंद सिंह लोधी दिलीप भाटी गुलाब कारपेंटर बागली नगर परिषद सीएमओ प्रमोद बुरवा गुप्ता पत्रकार बंधु के घर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे इस दौरान वरिष्ठ किसान और परिवार के वरिष्ठ(पुत्र )रामेश्वर गुप्ता भी उपस्थित रहे। दिवंगत लीला देवी सामाजिक महिला होने के साथ-साथ धार्मिक मौलिक भजन रचयिता भी रही उनकी मौलिक रचनाओं को उनकी पोती डॉक्टर स्वाति नागर ने सुंदर भजन माला पुस्तक का स्वरूप देकर उसे प्रकाशित किया जिसकी हज़ारों प्रतियां प्रकाशित करवाई गई है ।इस पुस्तक में दिवंगत लीला देवी भागीरथ गुप्ता द्वारा मौलिक भजन और किवदंतियों वाले छोटे-छोटे क्षेत्रीय व्यंग तथा मोलीक भजनों को शामिल किया भजन लीला के नाम से प्रकाशित पुस्तक का संकलन डॉक्टर स्वाति कुमार नागर ने करते हुए इस पुस्तक को मौलिक प्रस्तुति बताया है।
sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3
साथ ही बताया कि उनकी दादी दिवंगत लीला वती गुप्ता इन भजनों को कई बार सार्वजनिक अवसरों पर मुखाग्रह सुनती रहती थी बढ़ती आयु भी उनकी भजन वाणी में बाधा नहीं बन पाई दिवंगत होने के पूर्व तक स्पष्ट शब्दों में मुखाग्रह भजनों को सुनाना उनकी अच्छी याददाश्त का परिचय रहा है ।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने के दौरान डॉक्टर स्वाति कुमार नागर द्वारा संकलित भजन लीला पुस्तक का विमोचन भी करते हुए श्रीमती लीला देवी गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।









