
सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 28 दिसंबर: कठुआ एडमिन कप क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत आज जीडीसी कठुआ खेल मैदान में खेले गए चौथे मुकाबले में जीडीसी कठुआ इलेवन ने डीआईसी इलेवन को 6 विकेट से पराजित किया।
टॉस जीतकर डीआईसी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी की, लेकिन टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। विषव प्रताप ने सबसे अधिक 32 रन बनाए। गगनदीप ने 18 और नारायण सिंह ने 17 रन का योगदान दिया।
जम्मू-कश्मीर के मूर्तिकार गणेश शर्मा को मिला अंतरराष्ट्रीय मानद डॉक्टरेट सम्मान
जीडीसी कठुआ इलेवन की ओर से यासिर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में मात्र 11 रन देकर 4 विकेट लिए। उमर ने 3 विकेट झटके।
sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीडीसी कठुआ इलेवन ने 15.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 112 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। गौतम सिंह ने नाबाद 37 रन बनाए। अरविंद, आबिद और जाहिद ने भी उपयोगी योगदान दिया।
नगरी में मोहम्मद रफी जयंती पर सुर संगम सोसायटी करेगी संगीत कार्यक्रम का आयोजन
डीआईसी इलेवन की ओर से गगनदीप और जीएम मुश्ताक चौधरी को 2-2 विकेट मिले।
जीडीसी कठुआ इलेवन के यासिर को बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस जीत के साथ जीडीसी कठुआ इलेवन ने टूर्नामेंट में मजबूत शुरुआत की।









