जंडोर में विकास को रफ्तार, विधायक राजीव जसरोटिया ने सड़क मैकडमाइजेशन व अन्य कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास
सबका जम्मू कश्मीर
जसरोटा/जंडोर जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के जंडोर और आसपास के इलाकों में विकास को नई गति देते हुए विधायक राजीव जसरोटिया ने पीडब्ल्यूडी रोड्स द्वारा लोगेट घाटी लिंक रोड के मैकडमाइजेशन कार्य का उद्घाटन किया। सिटीज़ एंड टाउन योजना के तहत इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर ₹25 लाख की लागत निर्धारित की गई है, जिससे क्षेत्र की संपर्क सुविधा में उल्लेखनीय सुधार होगा।

इसके साथ ही जंडोर पंचायत, ब्लॉक बरनोटी में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया, जिन पर करीब ₹35 लाख की राशि खर्च की जाएगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
sabka jammu kashmir 13 dec 2025.qxd_1 (1)
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजीव जसरोटिया ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधि पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें और आधारभूत सुविधाएं लोगों के जीवन स्तर को सुधारने में अहम भूमिका निभाएंगी।

इस अवसर पर बीडीओ बरनोटी सुराज सिंह, डीडीसी बरनोटी सुषमा देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में सरपंच, पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
स्थानीय जनता ने विकास कार्यों की शुरुआत पर प्रसन्नता जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा, व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।









