कठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटादिल्लीपर्यटनबसोहलीमहानपुरमहानपुरराज्यराष्ट्रीयलखनपुर/कठुआसाहित्यहीरानगर/कठुआ

जम्मू-कश्मीर के प्रख्यात मूर्तिकार गणेश कुमार शर्मा अमेरिका में सम्मानित

सबका जम्मू कश्मीर।
हीरानगर/कठुआ/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिप्राप्त मूर्तिकार गणेश कुमार शर्मा को अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था “फेदर एंड एक्सटेंडर्स ह्यूमैनिटी अकादमी, फिलाडेल्फिया शाखा” द्वारा सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष 2025 के लिए अकादमी की “टॉप हंड्रेड पर्सनैलिटीज़” सूची में शामिल करते हुए अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त “हाई ऑनरेरी सर्टिफिकेट” प्रदान किया गया।

यह सम्मान अकादमी के अध्यक्ष राजदूत डॉ. अब्दुल करीम अल फ़र्राजी तथा उपाध्यक्ष एवं डीन, प्रसिद्ध कलाकार जहान राबिया के नेतृत्व में दिया गया। अकादमी ने यह सम्मान गणेश कुमार शर्मा को कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उनके दीर्घकालिक योगदान तथा विश्व स्तर पर कला के प्रसार और शैक्षणिक समुदाय की सेवा के लिए प्रदान किया।

गीता ज्ञान सप्ताह के द्वितीय दिवस पर सांख्य योग का संदेश, स्वामी श्रद्धानंद जी को भावपूर्ण स्मरण

अकादमी प्रबंधन ने अपने संदेश में कहा कि गणेश कुमार शर्मा अकादमी की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अथक प्रयासों और सृजनात्मक योगदान से संस्था की उपलब्धियों को नई ऊंचाइयां मिली हैं। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान से न केवल गणेश कुमार शर्मा का नाम गौरवान्वित हुआ है, बल्कि जम्मू-कश्मीर की कला परंपरा को भी वैश्विक पहचान मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Related Articles

Back to top button