CRIMEकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

नगरी मत्स्य विभाग के साथ लगते खेतों में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी

सबका जम्मू कश्मीर।

नगरी/कठुआ: गुरुवार को कस्बा नगरी से सटे नरोट नगरी अड्डे के पास मत्स्य विभाग के समीप खेतों में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। (सबका जम्मू कश्मीर)शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की।

एफ एस एल व पुलिस विभाग कि टीम शव कि शिनाख्त करती
एफ एस एल व पुलिस विभाग कि टीम शव कि शिनाख्त करती

पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से शव की शिनाख्त करवाई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक का परिवार मूल रूप से बनी का रहने वाला बताया जा रहा है, हालांकि वर्तमान में परिवार नगरी में रह रहा था। (सबका जम्मू कश्मीर)

घटनास्थल पर एकत्रित लोग
घटनास्थल पर एकत्रित लोग

सूत्रों के अनुसार, बीती रात युवक की अपने परिवार से फोन पर बातचीत हुई थी और उसने अगले दिन व्रत रखने की बात भी कही थी। ऐसे में युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।(सबका जम्मू कश्मीर)

घटनास्थल पर पुलिस व एफ एस एल कि खड़ी गाड़ी
घटनास्थल पर पुलिस व एफ एस एल कि खड़ी गाड़ी

फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी कठुआ भेज दिया है।(सबका जम्मू कश्मीर) पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तफ्तीश पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button