जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरराजनीतिराज्य

बिजली संकट और प्रशासनिक लापरवाही पर JDU अध्यक्ष G.M. शहीन का मुख्य सचिव से सख्त सवाल

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू, जेडीयू पार्टी के अध्यक्ष जी.एम. शहीन ने बुधवार को  जम्मू में मुख्य सचिव अटल डुल्लू के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर में बढ़ रहे बिजली संकट और प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया।
शहीन ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से आम जनता की जिंदगी मुश्किल हो गई है। न केवल रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि छात्र, व्यापारी और मरीज भी भारी परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि जरूरी सेवाओं में गिरावट के कारण लोगों में गहरा आक्रोश है और सरकार को अब तुरंत कदम उठाने चाहिए।
मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने बैठक में आश्वासन दिया कि उठाए गए मुद्दों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा और जल्द ही हालात में सुधार देखने को मिलेगा।
जेडीयू अध्यक्ष शहीन ने साफ कहा कि पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और आम लोगों की समस्याओं को किसी भी हालत में नजरअंदाज नहीं होने देगी।

Related Articles

Back to top button