आर एस पूरा/बिश्नाहआरएस पुराकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआसाम्बासाम्बाहीरानगर/कठुआ

कठुआ और सांबा में आपदा प्रभावित परिवारों के लिए 449 नए घरों का निर्माण शुरू: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रखी आधारशिला

जम्मू, 9 दिसंबर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने आज कठुआ और सांबा जिलों में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए 449 नए घरों के निर्माण की आधारशिला रखी।

कठुआ में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए 344 घरों और सांबा में बाढ़ से प्रभावित 105 घरों को दोबारा बनाया जाएगा। इन घरों के निर्माण पर क्रमशः 34 करोड़ रुपये और 10.50 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इन सभी घरों के निर्माण का खर्च HRDS इंडिया नामक एनजीओ वहन करेगा, जो प्रभावित परिवारों को आधुनिक सुविधाओं वाला तीन बेडरूम का मकान उपलब्ध करवाएगा।

“लोगों की भलाई हमारी प्राथमिकता” : उपराज्यपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि संकट के समय लोगों ने एकजुट होकर मजबूती दिखाई और प्रशासन पूरी ईमानदारी से लोगों की मदद कर रहा है।

उन्होंने कहा “हम जम्मू-कश्मीर के लोगों की सेवा और उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र परिवार इस योजना से वंचित न रहे। 1,500 स्मार्ट घरों के निर्माण की योजनाइस परियोजना के पहले चरण में 1,500 अत्याधुनिक स्मार्ट घरों का निर्माण किया जाएगा।

ये घर भविष्य में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं का सामना करने में सक्षम होंगे। इन घरों में मजबूत संरचना, बाउंड्री वॉल, पशु शेड, आधुनिक सुविधाएँ, प्रदान की जाएंगी। HRDS इंडिया अगले  15 साल तक मुफ्त जीवन बीमा, हर साल स्वास्थ्य जांच , पहले 5 साल तक रखरखाव भी करेगी।

कठुआ में इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन

उपराज्यपाल ने कठुआ में युवाओं के लिए बने नए इनडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम का उद्घाटन भी किया। इस स्टेडियम में बैडमिंटन, वॉलीबॉल और अन्य खेलों की सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

सरकार का धन्यवाद और लोगों से अपील उपराज्यपाल ने प्रशासन, सेना, पुलिस, आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि विकास की गति को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।

epaper.sabkajammukashmir.in
epaper.sabkajammukashmir.in

कठुआ में प्रभावित परिवारों को 8.22 करोड़ रुपये और सांबा के परिवारों को 1.38 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता पहले ही दी जा चुकी है।

कार्यक्रम में उपस्थित  HRDS इंडिया के अध्यक्ष स्वामी आत्मा नंबी, वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button