कठुआ में चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन का कार्यक्रम, युवाओं ने थामा संगठन का दामन

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, बुधवार — भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक और उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन के अवसर पर जिला कठुआ में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय युवाओं ने भाग लिया और संगठन की विचारधारा से जुड़ने का संकल्प लिया।
sabka jammu kashmir NOV 29 2025.qxd_3
तहसील नगरी में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष पवन लोनी ने सांसद चंद्रशेखर आजाद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन उनके संघर्ष और मिशन को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक करना और बदलाव की दिशा में काम करना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
*नगरी/कठुआ में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के संस्थापक व उत्तरप्रदेश के नगीना से लोकसभा चंद्रशेखर आजाद के जन्मदिन पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन का कार्यक्रम, युवाओं ने थामा संगठन का दामन*
#BHIMARMYBHARATEKTAMISSION
#CELEBRATEBIRTHDAYNGINASANSADCHANDERSHAKHERAZAD
#BHIMARMYBHARATEKTAMISSIONFOUNDERCHANDERSHEKHERAZAD
#JAIBHIMJAIBHARAT
#BHIMARMYBHARATEKTAMISSIONDISTRICTKATHUA
#JAMMUKASHMIRBHIMARMYBHARATEKTAMISSION
#BHIMARMYYUVAKATHUA
*epaper.sabkajammukashmir.in*
*www.sabkajammukashmir.com*
Sabka jammu kashmir का app आ गया है ।
सभी सदस्य नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके तुरंत ही जुड़ें और अपना सदस्य Community कार्ड प्राप्त करे – Powered by Kutumb App
https://primetrace.com/group/904892/post/1173151339?utm_source=android_post_share_web&referral_code=VL68W&utm_screen=post_share&utm_referrer_state=SUPER_ADMIN
जिला प्रधान राकेश कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान को समझना और उसका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि जब समाज अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगा, तभी वह अपने हक की आवाज बुलंद कर सकेगा।

वहीं, संगठन के जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र भक्त ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान सामाजिक उत्थान और न्याय का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के मिशन और विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने भीम आर्मी भारत एकता मिशन से जुड़कर यह संदेश दिया कि बहुजन समाज का युवा आज भी चंद्रशेखर आजाद के मिशन और संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा है।

कार्यक्रम में सुरिंदर बोग़ल, रणजीत कुमार, गुलशन, जोगिंदर पाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर अंतरिक्ष कुमार, मेहर सिंह, शमशेर सिंह, अमित कुमार, रोहित कुमार, अरुण कुमार और नरिंदर बोगल ने भी संगठन की सदस्यता ग्रहण की।









