प्रभु श्रीराम पर विवादित टिप्पणी मामले में प्रदीप अंबेडकर ने सोशल मीडिया पर मांगी माफी

सबका जम्मू कश्मीर
गुरुवार। प्रभु श्रीराम पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चाओं में आए प्रदीप अंबेडकर ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आकर माफी मांगी है।
sabka jammu kashmir NOV 8 2025.qxd
बता दें कि 3 अक्टूबर को प्रदीप अंबेडकर के सोशल मीडिया पेज पर भगवान श्रीराम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी, जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। हालांकि उस पोस्ट को कुछ समय बाद हटा दिया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद किसी ने उसे दोबारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस वायरल पोस्ट के बाद हिंदू समाज में तीखा विरोध देखने को मिला और प्रदीप अंबेडकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठी। इस दौरान उन्हें जमानत भी मिल गई थी, परंतु बाद में कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी।

कोर्ट की कार्रवाई के बाद प्रदीप अंबेडकर के विदेश भागने की खबरें सामने आईं। इस पर एसएसपी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि प्रदीप अंबेडकर फिलहाल फरार हैं। हिंदू संगठनों ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी।

विवाद के बढ़ते माहौल के बीच प्रदीप अंबेडकर ने अपने सोशल मीडिया पर लाइव आकर माफी मांगते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना आहत करना नहीं था।

अब यह देखना होगा कि हिंदू समाज उनकी इस माफी को स्वीकार करता है या नहीं, तथा कोर्ट आगे इस मामले में क्या रुख अपनाता है।









