हीरानगर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, एक तस्कर गिरफ्तार

सबका जम्मू कश्मीर।
जम्मू, 12 नवंबर: हीरानगर पुलिस ने नाका ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
sabka jammu kashmir NOV 8 2025.qxd
जानकारी के अनुसार, थाना हीरानगर की पुलिस टीम ने एसएचओ अशिष शर्मा के नेतृत्व में, एसडीपीओ बॉर्डर धीरज कटोच, एसपी ऑप्स मुकुंद तिब्रेवाल (आईपीएस) की निगरानी तथा एसएसपी कठुआ मोहिता शर्मा (आईपीएस) के समग्र पर्यवेक्षण में सलान इलाके में नाका लगाया हुआ था।
गिर्धारी लाल डोगरा मेमोरियल कॉलेज, हीरानगर में POSH अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसकी पहचान सुनील कुमार शर्मा पुत्र राम कृष्ण निवासी परंगोली, तहसील डिंगा अंब, जिला कठुआ के रूप में हुई।
विश्व मधुमेह दिवस पर घाव देखभाल के महत्व पर डॉ. सामिया मोहन ने डाला प्रकाश
तलाशी के दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल (नंबर JK08G 1619) से 11 बोतलें (750 मिलीलीटर) और 08 क्वार्टर (180 मिलीलीटर) अवैध शराब बरामद की गईं।

पुलिस ने इस संबंध में थाना हीरानगर में मामला FIR नंबर 159/2025 धारा 48-ए एक्साइज एक्ट के तहत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।









