860 CPW कर्मियों के नियमित होने पर धरम पाल कुंडल ने जताया आभार, कहा- दिवाली पर मिला बड़ा तोहफा

सबका जम्मू कश्मीर
हिरानगर, 16 अक्टूबर: वरिष्ठ नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता, जोनल सचिव जम्मू ज़ोन इंचार्ज हिरानगर विधानसभा क्षेत्र धरम पाल कुंडल ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और कैबिनेट मंत्री साकीना इत्तो का 860 CPW (क्लास फोर्थ) कर्मियों को नियमित करने के फैसले पर आभार व्यक्त किया है।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
कुंडल ने कहा कि यह निर्णय सरकार के एक वर्ष पूरे होने और दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा है, जिससे उन्हें नौकरी की सुरक्षा और आर्थिक राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह मांग काफी लंबे समय से लंबित थी जिसे पूर्ववर्ती सरकारें पूरा नहीं कर सकीं। वर्तमान सरकार ने इसे प्राथमिकता देते हुए कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम उठाया है।

कुंडल ने नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह फैसला कर्मचारी कल्याण और समावेशी शासन की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।









