मढीन से 35वीं वैष्णो देवी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना

सबका जम्मू कश्मीर।
हरिचक/मढ़ीन । मढीन के समीप मुराहजपुर कैप से शिवसेना डोगरा फ्रंट द्वारा आज 35वीं वैष्णो देवी यात्रा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई।
यात्रा की शुरुआत माता रानी के जयकारों और पूजा-अर्चना के साथ की गई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।
महिला इकाई जिला प्रधान स्नेह लता ने बताया कि यह हमारी लगातार 35वीं यात्रा है, जो हर साल गांव से शुरू होकर जम्मू तक जाती है।
आगे चलकर जम्मू में इस यात्रा की अध्यक्षता शिवसेना डोगरा फ्रंट जम्मू-कश्मीर के प्रधान अशोक गुप्ता करते हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य न केवल माता वैष्णो देवी के चरणों में श्रद्धा अर्पित करना है बल्कि आपसी भाईचारे और धार्मिक एकता को बढ़ावा देना भी है।

यात्रा के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय किसान संगठन के जिला प्रधान लकी भगत, पूर्व सरपंच राकेश चौधरी समेत कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और इस धार्मिक परंपरा को समाज को जोड़ने वाली कड़ी बताया।

श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग में जगह-जगह जलपान और विश्राम की व्यवस्था की गई है। पूरे क्षेत्र में माता रानी के जयकारों की गूंज रही और वातावरण भक्ति और उत्सव से सराबोर हो गया।









