कठुआकठुआजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटाराज्य

बाढ़ प्रभावितों के साथ मजबूती से खड़ी है मोदी सरकार : विधायक राजीव जसरोटिया

सबका जम्मू कश्मीर
जसरोटा/कठुआ : जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव जसरोटिया ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की और उनकी समस्याएँ सुनीं।
विधायक ने प्लाह मोड़, पंजवारी, भेड़ ब्लोडे, कड्यार और घट्टी गाँव का दौरा किया। उनके साथ डीडीसी बर्नोटी सुषमा देवी, सरपंच भोली सिंह, नसीब सिंह, नायब सरपंच जोगिंदर, कैप्टन जगदीश, कैप्टन ओंकार सिंह, प्रेम सिंह, जिला उपाध्यक्ष विद्या सागर, अनिल सिंह, कुलबीर सिंह और मनीक गुप्ता भी मौजूद रहे।
जसरोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पहले दिन से ही जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है।
केंद्र सरकार ने राज्य प्रशासन और सभी एजेंसियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्यों में पूरी ताक़त झोंकी है, जिससे संभावित नुकसान कम हुआ और कई जानें बचाई गईं।
उन्होंने आश्वासन दिया कि मोदी सरकार प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत देने के साथ-साथ क्षतिग्रस्त सड़कों, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य ढाँचे की बहाली के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही पुनर्वास और पुनर्निर्माण का काम पूरा करेगी।

Related Articles

Back to top button