ग्राम हरिपुर में वीबी-जी राम जी कार्यक्रम के तहत जन चौपाल आयोजित

सबका जम्मू कश्मीर।
हरिपुर/हीरानगर (कठुआ): विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम हरिपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में विधायक हीरानगर विजय कुमार, राज्य किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश पंत तथा जिला अध्यक्ष कठुआ उपदेश आंदोत्रा मौजूद रहे।
युवा सशक्तिकरण योजना को अंतिम रूप देने के लिए डीसी कठुआ की बैठक
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों को वीबी-जी राम जी कार्यक्रम के उद्देश्य, योजनाओं और लाभों की सरल भाषा में जानकारी दी गई। इस योजना का उद्देश्य गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाना, आजीविका को मजबूत करना और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाना है।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
इस मौके पर विधायक श्री विजय कुमार ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि पहले रोजगार गारंटी 100 दिनों की थी, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण परिवारों को अधिक आय और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि गांव मजबूत होंगे तभी देश विकसित बनेगा।
UGC 2026 नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक, 2012 के नियम लागू
कारर्यक्रम में ग्रामीणों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। अंत में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और समाधान का आश्वासन दिया गया।









