
सबका जम्मू कश्मीर।
नगरी/कठुआ। कस्बा नगरी, बुद्धि व आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से अज्ञात हमलावरों की दहशत से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर रविवार को कस्बा नगरी में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस से हमलावरों को जल्द पकड़ने की मांग की।
sabka jammu kashmir 31 JANUARY 2026.qxd
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगरी पुलिस ने रविवार कि बीती शाम व सोमवार को तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि सूत्रों की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि हिरासत में लिए गए लोग ही हमलावर हैं या नहीं। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने शक के आधार पर तीनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
नगरी में अज्ञात हमलों के विरोध में सड़क जाम, स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप
हालांकि सूत्रों की ओर से बताया जा रहा है की पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी कि इन घटनाओं के पीछे कौन लोग हैं। वहीं स्थानीय लोगों की मांग है कि आरोपी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में बना डर का माहौल खत्म हो सके और लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में दहशत और बढ़ सकती है, इसलिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए।









