कठुआ में फर्जी आईबी अधिकारी बनकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू, जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने एक युवक को खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताकर लोगों को गुमराह करने के आरोप में हिरासत में लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की पहचान अंकुश निवासी कठुआ के रूप में हुई है।

मिली विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने गुरुवार शाम एक दोपहिया वाहन सवार युवक को रोककर उसकी जांच की। जांच के दौरान उसके पास मौजूद आईडी कार्ड की पड़ताल की गई, जो फर्जी पाया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का अधिकारी बताकर लोगों के बीच पहचान बना रहा था।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस द्वारा आगे की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच के बाद और जानकारी साझा की जाएगी।









