एक्सक्लूसिव खबरेंकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

डिजिटाइज्ड जमाबंदी-2026 और जल जनगणना कार्यों की डीसी कठुआ ने की समीक्षा

अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

सबका जम्मू कश्मीर 
कठुआ, 10 जून: उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने बुधवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर डिजिटाइज्ड जमाबंदी-2026, जल जनगणना और सिंचाई जनगणना सहित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

एडवरटाइजिंग
एडवरटाइजिंग

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महिमा मदान, सहायक आयुक्त राजस्व विश्व प्रताप सिंह, एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सहायक आयुक्त राजस्व ने उपायुक्त को जल जनगणना के तहत जल स्रोतों के सर्वेक्षण, भूजल संसाधनों के आकलन और रिकॉर्ड अपडेट करने के कार्यों की जानकारी दी। इसके अलावा डिजिटाइज्ड जमाबंदी-2026 और म्यूटेशन प्रविष्टियों के सत्यापन की प्रगति से भी अवगत कराया।
उपायुक्त ने सभी तहसीलों में चल रहे सर्वेक्षण, फील्ड सत्यापन और रिकॉर्ड अपडेट के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण और सही डाटा तैयार करना बेहतर प्रशासन और जनता को सुविधाएं देने के लिए जरूरी है। उन्होंने लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने और तय समय सीमा का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में सभी अधिकारियों को फील्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने तथा सौंपे गए कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

Related Articles

Back to top button